रांची, नवम्बर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची लोकसभा क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल (सीनियर) महासंगम का शुभारंभ शनिवार को होगा। इसमें रांची लोकसभा क्षेत्र की 300 से अधिक टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें सीनियर, जूनियर और महिला टीमें भी शामिल हैं। शुभारंभ पर दो विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी। कांके विधानसभा क्षेत्र के लिए महोत्सव सीआईपी टीना ग्राउंड में आयोजित होगा। वहीं, हटिया विधानसभा क्षेत्र के लिए महोत्सव एचईसी स्टेडियम में आयोजित होगा। रक्षा राज्यमंत्री का मार्गदर्शन प्रथम चरण में कांके और हटिया विधानसभा क्षेत्र के बाद, इसका आयोजन रांची विधानसभा क्षेत्र, सिल्ली विधानसभा क्षेत्र, ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र और खिजरी विधानसभा क्षेत्र में भी किया जाएगा। यह पूरा महो...