महाराजगंज, नवम्बर 29 -- सिसवा, हिन्दुस्तान संवाद। सिसवा नगर स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव के दौरान फुटबॉल फाइनल मुकाबले में ह्वाइट हाउस ने ब्लू हाउस को शिकस्त देकर जीत हासिल की। पूरे मैच में ह्वाइट हाउस के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महराजगंज सेंट जोसेफ के निदेशक सीजे थामस रहे। उन्होंने खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता और खेल भावना की सराहना की। फुटबॉल फाइनल के दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपार ऊर्जा के साथ अपने-अपने हाउस की प्रतिष्ठा को बचाने की कोशिश की। फाइनल में विजयी ह्वाइट हाउस के इंचार्ज सतीश तिवारी के नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ियों में दिलशाद अंसारी, इरफान खान, अंकित मिश्रा, एमडी सुहैल, नसीम, अमित यादव, ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.