गाजीपुर, फरवरी 7 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अमौरा गांव में नव जागरण स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुगलसराय की टीम ने पटना, बिहार को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला निर्धारित 45-45 मिनट के दो हाफ में खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ की शुरुआत के बाद मुगलसराय की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए एकमात्र निर्णायक गोल दागकर बढ़त बना ली। मैच समाप्ति तक पटना बिहार की टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी। इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि देवल गांव के ग्राम प्रधान नरेंद्र प्रताप सिंह रहे, जिन्होंने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.