संभल, जुलाई 9 -- नगर पंचायत सिरसी के जवाहरलाल मेमोरियल इंटर कालेज में मंगलवार को मंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें मुरादाबाद मंडल के बिजनौर, अमरोहा, संभल व मुरादाबाद जनपद की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार रस्तोगी तथा प्राची चन्द्रा राजकीय इंटर कालेज सिरसी ने फीता काटकर किया। बालक वर्ग में बिजनौर, मुरादाबाद व जूनियर बालिका वर्ग में मुरादाबाद की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के निर्णयाक मंडल में शाहिद अंसारी, सुमित कुमार सक्सेना, सचिन शर्मा रहे। रेफरी की भूमिका मोहम्मद अहद, साइड रेफरी मोहम्मद कामिल व मोहम्मद अहसान रहे। प्रतियोगिता में जिला क्रीड़ा सचिव चन्द्रकांत मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.