नोएडा, नवम्बर 27 -- नोएडा। सेक्टर-122 स्थित राघव ग्लोबल स्कूल में इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को छह मुकाबले खेले गए। इसमें अस्पम स्कूल की टीम ने दो मुकाबले में जीत हासिल की। एक मैच ड्रॉ कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। वहीं, कैम्ब्रिज स्कूल की टीम ने टूर्नामेंट के पहले दिन अपने तीनों मैच में जीत हासिल कर पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया था। अगले राउंड के मुकाबलों को लेकर छात्रों और टीमों में उत्साह बना हुआ है। वहीं प्रतियोगिता कि मेजबानी कर रही राघव ग्लोबल-ए की टूर्नामेंट से बाहर हो गई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...