बोकारो, दिसम्बर 20 -- बेरमो। घने कोहरे एवं शीतलहरी को देखते हुए विनोद बिहारी महतो मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेल स्थगित कर दिया गया है। झारखंड क्लब के अध्यक्ष बीरु महतो व दामोदर महतो ने बताया कि दुगदा कोल वाशरी स्टेडियम में आयोजित 34वां विनोद बिहारी महतो मेमोरियल फुटबॉल अब आगामी 22 दिसंबर को निर्धारित समय पर प्रारंभ किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...