चाईबासा, दिसम्बर 7 -- चाईबासा। नवयुवक संघ मेला समिति लोवाहातू पंचायत धोबाधोबिन प्रखंड मझगांव की ओर से आयोजित त्रिदिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन की प्रतिनिधि के रूप में रानी बांदिया शामिल हुई। बंदिया ने विजेता टीम जेराई ब्रदर्स, उपविजेता आजाद एफसी खोंगासाई, तृतीय पुरस्कार बेलमा एफसी, चतुर्थ पुरस्कार एंगर एफसी खडपोश को प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जगन्नाथपुर अनुमंडल डीएसपी राफेल मुर्मू , मजगांव थाना प्रभारी, ग्राम मुंडा सोबन तिरिया, संरक्षक भीम सिंह तिरिया, अध्यक्ष संजय तिरिया, उपाध्यक्ष कमल किशोर तिरिया, सचिव हवामेल सिंकु, आशीष तिरिया, जयपाल केराई सोबन तमसोए, निरंजन सिंकू, मंगल सिंह गुईया, महेश्वर तिरिया व अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...