चक्रधरपुर, दिसम्बर 31 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के हथिया पंचायत के सेताहाका टोंकाटोला में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार को खेला गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कच्छप ब्रदर्स बनाम साहिल ब्रदर्स के बीच खेला गया। इससे पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान कच्छप ब्रदर्स की टीम ने साहिल ब्रदर्स को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को 70 हजार, उपविजेता को 40 हजार रुपये नगद इनाम देकर पुरस्कृत किया गया। जबकि तीसरे एवं चतुर्थ विजेता को 20-20 हजार रुपये देकर कमेटी ने पुरस्कृत किया। इधर, इटोर पंचायत के डोमरडीहा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.