घाटशिला, जनवरी 30 -- घाटशिला। धालभूमगढ़ प्रखंड रावताड़ा पंचायत के केंदबोनी गांव से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए। फुटबॉल खेल में ट्राई ब्रेकर में एसकेएम प्रेमनगर घाटशिला ने लकी इलेवन पहाड़पुर को पराजित कर नकद 20 हजार एवं ट्रॉफी अपने नाम किया। उपविजेता दल को 15000 एवं ट्रॉफी मुख्य अतिथि ने पुरस्कार के रूप में प्रदान किया। तीसरे स्थान पर राजवीर एफसी चौथे स्थान पर छक् छक एफ सी को 8000 रुपया पुरस्कार प्रदान किया गया। फोटो-28 खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अतिथि।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.