जहानाबाद, जनवरी 29 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। मगध फुटबॉल अकादमी द्वारा आयोजित सद्भावना कप अंडर-19 फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। क्वार्टर फाइनल मैच में जीत के आधार पर पहुंची मेज़मान टीम मगध फुटबॉल अकादमी बनाम उच्च माध्यमिक विद्यालय बाजार टाली के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। मध्यांतर के पहले मदन कुमार और सोनका कुमार ने एक-एक गोल कर 2 गोल से बढ़त बना ली थी। वहीं मध्यांतर के बाद बाजार टाली की तरफ से वकील कुमार ने 1 गोल कर अंतर कम करने की कोशिश की। लेकिन, अकादमी के खिलाड़ी पंकज के दो गोल से 1 के मुकाबले 4 गोल से अकादमी मैच जीत गई। इससे पहले सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक कामदेव बिगहा के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए फुटबॉल को कीक लगाकर किया। इस मौके पर आयोजन समिति द्वारा शाखा प्रबंधक क...