औरंगाबाद, दिसम्बर 23 -- औरंगाबाद के पूर्व सांसद स्व. रामनरेश सिंह उर्फ लूटन बाबू की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रामनरेश सिंह फाउंडेशन के तहत शहर के गेट स्कूल मैदान में दो दिवसीय 25 दिसंबर एवं 26 दिसंबर को फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 11 बजे दिन से किया जाएगा। इसकी जानकारी पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह एवं रामनरेश सिंह फाउंडेशन के चैयरमैन सुनील सिंह ने दी है। पूर्व सांसद ने कहा कि 25 दिसंबर को दो फुटबॉल मैच एवं 26 दिसम्बर को पूर्व सांसद रामनरेश सिंह उर्फ लूटन बाबू की पुण्यतिथि मनेगी। फाइनल मैच का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...