भागलपुर, दिसम्बर 18 -- कहलगांव प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय मथुरापुर के क्रीड़ा स्थल पर आंगिक इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित स्व. सुधीर प्रसाद राम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला एएफसी चांदचक और एसटी ब्रदर्स तिलकामांझी, भागलपुर के बीच खेला गया। जिसमें एसटी ब्रदर्स तिलकामांझी ने 2-1 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा मुकाबला एफसी तिनपहाड़, झारखंड और एफसी ब्लैक डायमंड, महगामा के बीच हुआ। जिसमें एफसी ब्लैक डायमंड महगामा ने 2-1 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला एसटी ब्रदर्स तिलकामांझी, भागलपुर और एफसी ब्लैक डायमंड, महगामा के बीच खेला गया। इस मुकाबले में एसटी ब्रदर्स तिलकामांझी ने शानदार प्रदर...