नई दिल्ली, फरवरी 20 -- मेघालय की राजधानी शिलांग में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के सांसद रिकी एजे सिंगकोन की 54 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सिंगकोन गुरुवार को मावलाई मावियोंग में दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलते समय बेहोश हो गए थे। वे वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी (VPP) के नेता थे। न्यूज 18 ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि सांसद एक फ्रेंडली मैच में हिस्सा ले रहे थे, तभी वे अचानक मैदान पर गिर पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें पहले मावियोंग कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया। वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, इसलिए उन्हें तुरंत एडवांस इलाज के लिए जियाव के डॉ. एच. गॉर्डन रॉबर्ट्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।पूरे मेघालय में शोक का माहौल घटना के तुरंत बाद मेघालय के डिप्टी चीफ प्रेस्टोन तिनसॉन्ग, VPP चीफ आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.