विकासनगर, सितम्बर 2 -- सहोदय इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में शिवालिक एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शिवालिक एकेडमी ने ल्यूसेन्ट स्कूल को 6-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले में जतिन सिंह ने तीन, अभय चौहान ने 2 गोल और दिव्यांशु ने 1 गोल दागा। सेमीफाइनल में शिवालिक एकेडमी का सामना कैम्ब्रिज स्कूल से हुआ। रोमांचक मुकाबले में शिवालिक की टीम ने शानदार संघर्ष किया, लेकिन अंततः यह मैच 2-1 से कैम्ब्रिज स्कूल के पक्ष में रहा। इसके बाद तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में शिवालिक एकेडमी ने कर्नल्स एकेडमी को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान सुनिश्चित किया। इस मुकाबले में जतिन सिंह और दिव्यांशु ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी त्यागी ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.