अलीगढ़, दिसम्बर 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इकरा पब्लिक स्कूल में बुधवार को तीन दिवसीय इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. राकेश सिंह व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जवां सुनील दत्त मुद्गल ने संयुक्त रूप से किक ऑफ कर टूर्नामेंट की शुरुआत की। बीएसए ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए आवश्यक है। मोबाइल गेम्स के बढ़ते आकर्षण पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि छात्र मैदान की ऊर्जा और आपसी प्रतियोगिता से जीवन में अनुशासन और संतुलन सीखते हैं। स्कूल प्रबंधक प्रो. अमानुल्लाह खान और सचिव प्रो. नसीम अहमद खान ने अतिथियों को सम्मानित किया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में रोमांच चरम पर रहा। ब्लैक डेल ने ब्लॉसम्स को 2-0 से, अलबरकात ने आरएमपीएस सिटी स्कूल को 2-0 से तथा एमयू कॉ...