महाराजगंज, नवम्बर 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर जनपदीय ट्रायल का आयोजन किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि जनपदीय ट्रायल में अनामिका, सृजना, आशिया खातून, शिखा, शिल्पा यादव, वसुंधरा चौहान, नीलम चौहान, श्वेता, आशिया खातून और गोल्डी गोंड का चयन मंडलीय चयन के लिए किया गया है। मंडलीय ट्रायल के दौरान टीम कोच के रूप में अमित कुमार कन्नौजिया मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.