घाटशिला, फरवरी 16 -- पोटका। उदाल गांव में रविवार को सिदो-कान्हो युवा खेल क्लब रांगामटिया द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हेंसरा एफसी एवं हदम तारुब मानहदा के बीच रोमांचक मैच खेला गया। हदम तारुब मानहदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि हेंसड़ा एफसी उपविजेता रही। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। विधायक के हाथों विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बलराम सरदार, कमेटी अध्यक्ष रुपाई टुडू, टीपू सोरेन, मंगल टुडू, सागराम टुडू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...