आरा, फरवरी 12 -- पीरो, संवाद सूत्र वीर शहीद मोजाहिद खान की आठवीं पुण्यतिथि पर पड़ाव मैदान में आयोजित फुटबॉल मैच में रोहतास ने भोजपुर को 4-3 से हराया। खेल शुरू होने से पहले महात्मा गांधी चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। फुटबॉल मैच का विधिवत उद्घाटन एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने किया। निर्णायक मुकाबले में फैसला नहीं होने पर पेनाल्टी शूट आउट का तरीका अपनाया गया। आगत अतिथियों का स्वागत शाहिद के बड़े भाई मोहम्मद इम्तियाज खान उर्फ चांद और धंनु खान ने किया। दर्शकों से पड़ाव मैदान में विजेता और उपविजेता टीम के प्रतिभागी खिलाड़ियों को शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...