आरा, फरवरी 22 -- आरा। सदर प्रखंड के पिरौटा खेल मैदान में श्री महेंद्र नारायण फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत बक्सर और छपरा की टीमों के बीच मैच का आयोजन रविवार को किया गया। उद्घाटन पूर्व एमएलसी लालदास राय व पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने किया। अतिथियों को गुड्डू राय व अखिलेश बाबा ने सम्मानित किया। बक्सर व छपरा की टीम ने बारी-बारी से एक-एक गोल किया। फिर अंत में बढ़त बनाते हुए बक्सर की टीम ने एक गोल मारकर मैच जीत लिया। खेल देखने के लिए दूर-दूर से हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। पूरा खेल मैदान दर्शकों से भरा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...