चक्रधरपुर, दिसम्बर 31 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मंगलवार को मनोहरपुर के मणिपुर खेल मैदान में आयोजित रामचरित्र गोप मेमोरियल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक जगत माझी, विशिष्ट अतिथि जिप उपाध्यक्ष रंजीत यादव, मनोहरपुर बीडीओ शक्तिकुंज पांडेय, थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का समेत अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व बैलून छोड़ कर किया। फाइनल मुकाबला भुवने एफसी जमशेदपुर और एसएनसी गोविन्दपुर के बीच खेला गया। मुकाबले का निर्णय पेनल्टी शूट आउट से हुआ। यहां जमशेदपुर की टीम 3-2 से विजयी घोषित हुई। विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने एक लाख नगद व उपविजेता टीम को 70 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मनित किया। वहीं तृतीय, चतुर्थ स्थान पर रही टीमों को 15 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं, फाइनल समारोह में नागरिक एकादश व प्रशासन एकादश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.