आरा, फरवरी 8 -- अंगिआव, संवाद सूत्र। अजीमाबाद-किरकिरी खेल मैदान में रविवार को औरंगाबाद और बक्सर के बीच सद्भावना गोल्ड कप फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस के आधार पर औरंगाबाद की टीम विजयी घोषित की गई और उसे शील्ड दिया गया। इसके पूर्व दोनों टीमें एक-एक गोल दागकर बराबरी पर रहीं। इसके बाद रेफरी की ओर से दोनों टीमों को दस-दस पेनाल्टी शूट दिया गया, लेकिन पुनः दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद रेफरी ने दोनों टीमों को विजयी घोषित कर दिया गया, लेकिन शील्ड के लिए दोनों टीमों के बीच टॉस कर निर्णय लिया गया। इसके पूर्व मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि बबलू सिंह ने फीता काट कर किया। मौके पर अकबर अली, मो शाहिल, लालबाबू सिंह, सुरेंद्र सिंह, बाबुनन्द सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव सहित दर्जन भर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे । वहीं रेफरी की भूमिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.