घाटशिला, जनवरी 6 -- डुमरिया,संवाददाता। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत धोलाबेड़ा पंचायत के कोलाबाड़िया फुटबॉल मैदान में बीकेबीसी क्लब कोलाबाड़िया की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। यह आयोजन शहीद धनाई किस्कू के 16वें शहादत दिवस के उपलक्ष्य में किया गया था। इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक संजीव सरदार आमंत्रित थे, लेकिन उनकी व्यस्तता के कारण उनके छोटे भाई तरुण सरदार कार्यक्रम में उपस्थित हुए। प्रतियोगिता का फाइनल मैच आरटीआर और एमबी स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। अंतिम समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद, मैच का निर्णय ट्राईब्रेकर के माध्यम से हुआ, जिसमें आरटीआर क्लब कोलाबाड़िया को विजेता घोषित किया गया। तीसरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.