गाज़ियाबाद, जून 3 -- गाजियाबाद। जिले के फुटबॉलरों की प्रतिभा को निखारने के लिए महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 दिन का विशेष शिविर लगाया जाएगा। जुलाई माह में लगने वाले इस शिविर में युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को अभ्यास मैच खिलाने के साथ ही उन्हें इस खेल से जुड़ी अहम तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी। वहीं इसमें भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का खेल रिपोर्ट कार्ड भी बनाया जाएगा। जनपद में एकमात्र सरकारी स्टेडियम के रूप में महामाया स्टेडियम बना हुआ है। यहां क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन समेत अधिकांश प्रमुख खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। स्टेडियम में शहर के अलग-अलग हिस्सों से विभिन्न खेलों में बड़ी संख्या में युवा एवं वरिष्ठ खिलाड़ी प्रशिक्षण लेने के लिए आते जाते हैं। स्टेडियम परिसर में ही करीब 25 से 30 खिलाड़ी फुटबॉल के खेल का अभ्यास करते हैं। उन्हें प्रशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.