भागलपुर, फरवरी 8 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि 17वां श्री शिव शंकर चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता भुवालपुर 2026 के तहत शनिवार को ग्रुप-बी का सेमीफाइनल मुकाबला बरियारपुर बनाम कैथपुरा टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बरियारपुर ने कैथपुरा को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच का एकमात्र गोल बरियारपुर की ओर से ओम कुमार ने दूसरे हाफ के 26वें मिनट में किया। शानदार प्रदर्शन के लिए बरियारपुर टीम के जर्सी नंबर-6 के खिलाड़ी मो. समहाद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच का उद्घाटन ग्राम विकास समिति भुवालपुर के अध्यक्ष प्रवीण कुमार उदय ने प्रतियोगिता समिति के संयोजक मदन मंडल, अध्यक्ष उदय कुमार मंडल, देव कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया। मैच के निर्णायक की भूमिका मनोज कुमार मंडल, गौतम दास एवं नितीश कुमार ने निभाई। वहीं उद्घोष...