नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। विनोद नगर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में गुरुवार को डीएसए इंस्टिट्यूशनल लीग के तहत तीन शानदार मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में ईएसआईसी ने सुमित रावत के गोल की मदद से जीएनसीटी (दिल्ली सरकार) को 1-0 के अंतर से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की टीम ने लोकेश के दो, मोहित व राम कुमार के एक-एक गोल से बैंक आफ इंडिया के खिलाफ 4-1 के अंतर से जीत दर्ज की। पराजित टीम की ओर से इकलौता गोल आनंद राणा ने किया। इसी कड़ी में तीसरे मुकाबले में कस्टम और सेंट्रल एक्साइज ने रिजर्व बैंक को 10-0 के बड़े अंतर से धूल चटा दी। मुकाबले के हीरो डबल हैट्रिक लगाने वाले स्टार स्ट्राइकर महिप अधिकारी रहे। शेष गोल मानिक, शौर्य, गौरव और मनीष ने किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.