संभल, दिसम्बर 4 -- युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में चल रही उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत बुधवार को दूसरे दिन संभल विधानसभा में विभिन्न खेलों का रोमांच देखने को मिला। फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती और जूडो जैसी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। फुटबाल प्रतियोगिता में जूनियर पुरुष वर्ग में सिरसी की टीम विजेता रही। वॉलीबॉल सब जूनियर महिला वर्ग में मंण्डलाई की टीम विजेता रही। पंवासा की टीम उपविजेता रही। सब जूनियर बालिका कबड्डी में पंवासा की टीम विजेता रही तथा मंण्डलाई की टीम उपविजेता रही। कुश्ती सब जूनियर बालिका वर्ग में 40 किलो वर्ग में खिलौनी, 43 किलो वर्ग में अनामिका, 46 किलो वर्ग में रितिक, 49 किलो वर्ग में सपना, सब जूनियर बालिका वर्ग जूडो में 23 किलोग्राम वर्ग में अंजलि, 28 किलोग्रा...