बलिया, दिसम्बर 21 -- बिल्थरारोड। राष्ट्रीय महिला फुटबाल में इलाके के सोनाडीह गांव की चार बालिकाओं का चयन हुआ है। वह झारखंड के रांची शहर में 18 से 25 दिसंबर तक होने वाले 69वीं राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना हो गयी है। कोच रामप्रकाश यादव ने बताया है कि रांची शहर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता यूपी टीम में सोनाडीह गांव की शालिनी शर्मा, नेहा, अंशिका, सलोनी, गीता शामिल हैं। इसी प्रकार अंडर 17 यूपी टीम में सोनाडीह की रजनी, नीति कुमारी, श्वेता, सुनैना, आराध्या को चयनित किया गया। उनकी इस कामयाबी पर गांव-घर ही नहीं बल्कि पूरे इलाके के लोग खुश हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...