मऊ, फरवरी 9 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के इंदारा मेला परिसर में आयोजित अब्दुल करीम मेमोरियल आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को कानपुर मथुरा और धानापुर चंदौली के बीच मैच हुआ। इसमें कानपुर ने चंदौली को हराकर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के दौरान कानपुर मथुरा के खिलाड़ी देवा ने दो गोल और खिलाड़ी प्रथम एक गोल मारकर रिकार्ड बनाया। कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य अतिथि सांसद राजीव राय प्रतिनिधी सुरेन्द्र यादव सपा नेता ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अबुज्जर अहमद,रहमत तुल्ला,संतोष विहार ने रेफरी की भूमिका निभाई। कमेंट्री नसीम सिद्धकी और गुड्डू शर्मा ने किया। इस अवसर प्रधान जुबैर अहमद, सरफुद्दीन, धीरेंद्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, मुन्ना, राजेंद्र सिंह, सुनील सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.