हाथरस, सितम्बर 23 -- हाथरस। शहर के अंदर के बाजारों से लेकर प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमणकारियों द्वारा फुटपाथ से लेकर नालियों पर कई-कई फिट तक कब्जा कर रखा है। त्योहारी सीजन में अतिक्रमण के चलते बाजारों में जाम की समस्या और ज्यादा गहराती जा रही है। जाम की वजह से राहगीरों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले त्योहार के दिनों में जाम की समस्या और ज्यादा गहरा जाएगी। शहर के अंदर के कमला बाजार, हलवाई खाना, नजिहाई बाजार, घंटाघर, नयागंज, मोहनगंज, बैनीगंज, पंजाबी मार्केट, बागला मार्ग आदि बाजारों के अलावा आगरा-अलीगढ़ और मथुरा-बरेली मार्ग पर अतिक्रमण की काफी गंभीर समस्या है। अतिक्रमणकारियों द्वारा फुटपाथ, सड़क और नालियों पर कई-कई फिट तक तख्त, तिरपाल, बेंच आदि लगाकर कच्चे और पक्के अतिक्रमण कर रखे हैं। अतिक्रमण के चलते इन बाजारों अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.