नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता डीएनडी पर गुरुवार दोपहर एक टेंपो फुटपाथ से टकरा गया। इसके चलते डीएनडी से लेकर बारापुला तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो तुरंत मौके से टेंपो को हटाने के लिए क्रेन भेजी गई। लेकिन लंबा जाम लगने की वजह से इस क्रेन को भी मौके पर पहुंचने में समय लगा। इस दौरान एक घंटे से ज्यादा समय तक हजारों वाहन डीएनडी से बारापुला एवं सराय काले खां के बीच जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस द्वारा टेंपो को हटाया गया जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। जानकारी के अनुसार डीएनडी से नोएडा जाने की दिशा में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकरा गया। इसकी वजह से डीएनडी पर दो लेन बाधित हो गई और गाड़ियों को निकलने में मुश्किल होने लगी। कुछ ही देर में यह जाम डीएनडी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.