हजारीबाग, मार्च 5 -- हजारीबाग। नगर निगम क्षेत्र में पीएम स्वनिधि के अंतर्गत 3 मार्च से 8 मार्च तक स्वनिधि से समृद्धि तक और मैं भी डिजिटल कार्यक्रम का कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। निगम क्षेत्र के फुटपाथ विक्रेताओं को स्वनिधि से समृद्धि तक योजना के तहत कई लाभकारी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है साथ ही साथ बैंको के सहयोग से डिजिटल पेमेंट का प्रशिक्षण और डिजिटल फ़्रॉड की जानकारी दी गई। डिजिटल पेमेंट करने हेतु उनके दुकान के लिए QR कोड़ भी बनाया गया। सहायक नगर आयुक्त के द्वारा फुटपाथ विक्रेताओं को संबोधित करते हुए योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम किशोर कुमार, उदय मिश्रा, अमन कुमार, माणिक चंद्र और निगम क्षेत्र के पीएम स्वनिधि के लाभुक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.