कन्नौज, मार्च 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मुख्य मार्ग पर साप्ताहिक बंदी के दिन प्रत्येक गुरुवार को फुटपाथ पर सजने वाले बाजार को लेकर पालिका प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पालिका कर्मियों ने पहले तो फुटपाथ खाली कराया, जिन लोगों ने ध्यान नहीं दिया उनके चालान काटे गए। जिससे दुकानदारों में हडकंप मच गया। प्रत्येक गुरुवार को नगर में साप्ताहिक बंदी रहती है पिछले कुछ माह से नगर में एक नया ट्रेंड आ गया था। नगर के मुख्य मार्ग पर जामा मस्जिद के आसपास फुटपाथ पर गुरुवार बाजार सजने लगा था। जिसकी वजह से पूरे दिन नगर के मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। जाम के चलते दुर्घटनाएं भी होने लगी थी। इन सभी समस्याओं को देखते हुए पालिका प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पहले तो पालिका ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के लिए कैरदा रोड पर जमीन चिन्हित की। इसक...