फतेहपुर, फरवरी 21 -- खखरेरू। विजयीपुर विकासखंड के गुरसंडी गांव के पास श्रीराम गंगा नहर से निकले नाले की लगभग 700 मीटर लंबाई में सफाई का कार्य नहर विभाग द्वारा जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है। सफाई के दौरान निकाला गया मलबा रक्षपालपुर-खागा मुख्य मार्ग के फुटपाथ पर डाल दिए जाने से ग्रामीणों और राहगीरों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग ने बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के ही कार्य प्रारंभ कर दिया। साथ ही नाले से निकाले गए कचरे और गाद को मुख्य मार्ग की पटरी पर डाल दिया गया, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मलबा नहीं हटाया गया तो दुर्घटना की आशंका भी बनी रहेगी। जेई विकास कुमार ने बताया कि यदि सफाई के दौरान मलबा फुटपाथ पर पहुंच गया है तो उसे शीघ्र हटवाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.