संभल, मई 24 -- शहर की सड़कों पर पैदल चलना आज किसी जंग से कम नहीं रहा। फुटपाथ, जो कभी पैदल यात्रियों के लिए बनाए गए थे। अब अवैध अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं। बाजारों से लेकर मुख्य सड़कों तक हर जगह दुकानदारों, ठेलेवालों और निजी संस्थानों ने कब्जा जमा लिया है। हालत यह है कि राहगीरों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ता है। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, मंदिरों और स्कूलों के पास के फुटपाथ अब लोगों की दुकानें बन चुके हैं। कहीं कपड़ों के ठेले लगे हैं, तो कहीं फलों और सब्जियों के बेतरतीब ठेले। इतना ही नहीं, कई दुकानदार तो फुटपाथ से नीचे उतरकर सड़क तक कब्जा कर बैठे हैं। इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि आए दिन जाम और दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। नगर पालिका, पुलिस व यातायात विभाग द्वारा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.