कोडरमा, फरवरी 12 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा नगर पंचायत में 15 वार्ड में आज भी कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। नगर पंचायत में करीब 11 साल बाद चुनाव होना है। ऐसे में सभी लोग सोच समझ कर प्रत्याशियों का चयन करने के प्रति सजग दिखाई दे रहें हैं। कोडरमा नगर पंचायत में करीब 30 हजार से ज्यादा की आबादी रहती है। इसके बावजूद आज भी विकास के कई काम नहीं हो पाए हैं। आज भी सड़कों के किनारे फुटपाथ दुकानदारों से शहरी क्षेत्र पटा रहता है। इन दुकानदारों ने भी हिन्दुस्तान की पड़ताल में अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए स्थायी रूप से शेड निर्माण व फुटकर दुकानदारों की व्यवस्था दुरूस्त करने के मांग रखी है। उन्होंने कहा कि चुनाव होने के बावजूद उन्हें स्थायी समाधान नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि फुटकर दुकानदारों का स्थायी शेड निर्माण के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.