गढ़वा, फरवरी 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। चुनाव नजदीक आने के साथ ही सरगर्मी बढ़ गई है। तय चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होनी है। गढ़वा शहर को नगर निकाय का दर्जा मिले काफी समय गुजर गए। उसके बाद भी जरूरत के अनुसार शहरी क्षेत्र में सुविधाएं नहीं बढ़ीं। आबादी के अनुसार शहरी सुविधाएं बढ़ाने में नगर परिषद नाकाम रहा। जिला मुख्यालय मुख्यालय में छोटे कारोबार करने वाले फुटपाथ दुकानदारों की शहर की सरकार से अपेक्षाएं भी अधिक हैं। उनकी अपेक्षा के अनुरूप शहरी क्षेत्र में काम नहीं हुआ है। सुविधाएं दुरूस्त नहीं हैं। जिला मुख्यालय प्रमुख केंद्र होने के कारण यहां दूर दराज के लोग भी आते हैं। महिलाएं भी आती हैं। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट और पुरुषों के लिए सुव्यवस्थित शौचालय की जरूरत है। उसकी कमी है। उसके अलावा बाजार क्षेत्र में...