कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर। नगर निगम जोन पांच के बर्रा इलाके में त्रिपाठी गेस्ट हाउस ने फुटपाथ तक निर्माण कर लिया। इस अतिक्रमण पर जोनल अभियंता ने 50 हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए गेस्ट हाउस को नोटिस भी भेजा है। नोटिस में सात दिन के भीतर नगर निगम के कोष में रकम जमा करने को कहा गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है अतिक्रमण खुद न हटाया तो ध्वस्त कर दिया जाएगा और इस पर होने वाला खर्च भी वसूला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...