हरदोई, जनवरी 19 -- हरदोई। शहर के मुख्य मार्गों के फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका परिषद ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत फुटपाथ पर व्यापारियों द्वारा रखा गया सामान, ठेले, प्रचार बोर्ड आदि हटवाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह चौहान ने बताया कि अतिक्रमण अभियान 27 जनवरी तक चलेगा। व्यापारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पालिका द्वारा निर्धारित पटरी व सीमा के अंदर ही व्यापार करें। सिनेमा रोड पर 84 व्यापारियों की जगह चिह्नित की गई है। यदि कोई व्यापारी सड़क या फुटपाथ तक सामान फैलाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फुटपाथ पैदल यात्रियों के लिए होते हैं। अतिक्रमण से न सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.