कन्नौज, जनवरी 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मुख्य मार्ग पर फुटपाथ तो लगभग समाप्त हो गया है। हालत यह है कि सड़क तक अब अतिक्रमण ने अपने पैर पसार लिए हैं। बड़े हुए अतिक्रमण और ई-रिक्शों की धमाचौकड़ी ने मुख्य मार्ग को इतना तंग हाल कर दिया है कि पल-पल पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इसके अलावा बढ़ा हुआ अतिक्रमण ही अब हादसों का भी सबब बनने लगा है। नगर के मुख्य मार्ग की दशा देखकर खासतौर पर कोतवाली के पास के हालात और बढ़े हुए अतिक्रमण को देखकर ऐसा लगता है, मानो लोगों को पुलिस का कोई इकबाल नहीं रहा। सबसे ज्यादा हालत खराब कोतवाली के पास की है। कोतवाली से सटी सब्जी मंडी का हाल तो यह है कि फुटपाथ तक सब्जी वालों ने अपनी दुकानें सजा रखी हैं और फिर इसके बाद चार पहिया ठिलिया वाले सड़क तक लगा लेते हैं, जिससे आवागमन दुश्वार हो जाता है। यह सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.