गुड़गांव, फरवरी 10 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने फुटपाथ और साइकिल ट्रैक निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है। इसके साथ-साथ यह फैसल लिया है कि समय पर काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदार को भविष्य में कोई कार्य आवंटित नहीं किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को जीएमडीए की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति दी गई। इसमें बताया गया कि सभी कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि बरसाती नालों को मुख्य बरसाती नालों से जोड़ा जाए। इसको लेकर इंजीनियर से प्रमाण पत्र लिया जाएगा। गुणवत्ता, सुरक्षा या समय-सीमा पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जनसुविधा को प्रभावित करने वाली किसी भी चूक से सख्ती से निपटा जाएगा। सोमवार शाम को उन्होंने सेक्टर-44 कार्यालय में एक बैठक ली। इसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.