हल्द्वानी, अक्टूबर 13 -- हल्द्वानी, संवाददाता। दीवाली की तैयारियों के लिए बिजली कटौती सोमवार को भी जारी रही। फुटकुंआ और टीपीनगर बिजलीघर से चार घंटे तक सप्लाई बंद रही। इस कारण घरों में त्योहार की तैयारी कर रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम दीवाली पर सप्लाई बेहतर करने के लिए बिजलीघरों की जांच और लाइन मेंटेनेंस का काम कर रहा है। इसके लिए ग्रामीण डिविजन के दो बिजलीघरों से सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद रही। इससे तल्ली हल्द्वानी और गन्ना सेंटर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को चार घंटे तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उर्जा निगम के ईई एसके गुप्ता ने बताया कि कटौती की पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी गई थी। काम पूरा होते ही आपूर्ति शुरू की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.