लखनऊ, सितम्बर 6 -- लखनऊ, संवाददाता। जानकीपुरम में शुक्रवार रात इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर बने फुटओवर ब्रिज से गिरकर मड़ियांव के नौबस्ता पुलिया निवासी सतीश रावत (40) की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके घरवालों को दी है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि सतीश आए दिन नशे का सेवन करते थे और ब्रिज पर ही सोते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार रात सतीश नशे में थे। तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से नीचे सड़क पर गिर गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उन्हें ट्रामा सेंटर भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतक के घरवालों को सूचना दी गई है उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...