फिरोजाबाद, जनवरी 7 -- नया सत्र शुरू होने में अब सिर्फ ढाई-तीन माह शेष हैं। नए सत्र में स्कूलों की फीस में अनापशनाप बढ़ोतरी को रोकने के साथ में यूनिफॉर्म एवं किताबों की खरीद में मोनोपोली खत्म करने के लिए डिस्ट्रिक्ट फी रेगुलेटिंग कमेटी ने तहसील स्तर पर कमेटी बनाने का फैसला लिया है, ताकि जो भी शिकायतें हों, उनकी तत्काल एवं निष्पक्ष जांच हो सके। बीते दिनों डिस्ट्रिक्ट फी रेगुलेटिंग कमेटी की बैठक में आने वाली शिकायतों पर यह फैसला लिया गया है कि नए सत्र से पहले तहसील स्तर पर एक निगरानी समिति का गठन कर दिया जाए। यह समिति तहसील क्षेत्र में संचालित स्कूलों में फीस के साथ यूनिफॉर्म एवं किताबों की मोनोपोली को नियंत्रित करने का कार्य करेगी। एसडीएम के नेतृत्व में गठित कमेटी में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ में खंड शिक्षाधिकारी भी शामिल रह...