प्रयागराज, अप्रैल 11 -- निजी स्कूलों में मनमाने तरीके से फीस वृद्धि, किताबों और यूनिफॉर्म को खास दुकानों से खरीदने की बाध्यता का कांग्रेसियों ने विरोध किया। शुक्रवार को कांग्रेसी सड़क पर आ गए। एक तरफ कटरा लक्ष्मी टाकीज चौराहा से मार्च निकाल कर कलक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया तो दूसरी ओर पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। दोनों जगहों पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। फीस निर्धारित नहीं किए जाने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुजैल हाशमी और यमुनापार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक पटेल की अगुवाई में पहुंचे कांग्रेसियों ने निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं से अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हरिकेश त्रिपाठी, सुधाकर तिवारी, हसीब अहमद, किशोर वार्ष्णेय, तस्लीम उद्दीन, सुशील तिवारी, अरशद अली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.