हापुड़, फरवरी 23 -- शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने परिसर के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। अभिभावकों का कहना है कि प्रवेश के समय कॉलेज द्वारा दिए गए प्रॉस्पेक्टस में निर्धारित फीस का उल्लेख अलग था, लेकिन बाद में विभिन्न मदों में अतिरिक्त राशि वसूली जाने लगी। कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में सभी मेडिकल संस्थानों में शुल्क संशोधित किया गया है। उन्होंने दावा किया कि कुछ अभिभावकों द्वारा करीब डेढ़ वर्ष से फीस जमा नहीं की गई है। इस संबंध में दायर याचिका भी अक्टूबर माह में न्यायालय द्वारा निरस्त कर दी गई थी। उनका कहना है कि प्रदर्शन के जरिए अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...