बरेली, फरवरी 19 -- फरीदपुर/भुता, संवाददाता। भुता के गंगापुर डबोरा गांव की सहोद्रा देवी मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज के प्रिसिंपल ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कई छात्राओं का भविष्य संकट में डाल दिया है। आरोप है पूरी फीस वसूलने के बाद भी प्रिंसिपल ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए छात्राओं का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। प्रवेश पत्र लेने पहुंची छात्राओं को धक्का मारकर भगा दिया। छात्राएं बुधवार की परीक्षा से वंचित रह गईं। छात्राओं की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में लिया गया है। भुता के डबोरा गंगापुर गांव में सहोद्रा देवी मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज में गांव के कमलेश कुमार प्रिंसिपल हैं। पुलिस के मुताबिक यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले मंगलवार को कक्षा 12 और कक्षा 10 की तम...