नई दिल्ली, अगस्त 4 -- नई दिल्ली, व.सं.। राजधानी में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि का मामला थम नहीं रहा है। अभिभावक संघ ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने का आह्वान किया है। विधानसभा में पेश फीस वृद्धि रोकथाम बिल को लेकर अभिभावकों में रोष है। अभिभावक संघ का कहना है कि इस फीस बिल को खारिज करना चाहिए। उनका आरोप है कि बिल अभिभावकों की आवाज को दबाने वाला है। साथ ही, शिकायत दर्ज करने के लिए 15 फीसदी समर्थन अनिवार्य करता है, जोकि गलत है। इसके अलावा स्कूली खातों की अनिवार्य ऑडिट को हटाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.