नैनीताल, फरवरी 20 -- फोटो भीमताल। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने शुक्रवार को सीडीओ अरविंद कुमार पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा। मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे ने कहा हर विधानसभा में एक गोशाला निर्माण, आवास निर्माण में सरलीकरण, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, भीमताल नगर में पार्किंग का निर्माण, राज्य आंदोलनकारियों को न्यूनतम 10 हजार पेंशन, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, प्राइवेट विद्यालयों में फीस निर्धारण, हर विधानसभा क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना की मांगों को ज्ञापन में शामिल किया है। पांडे ने कहा यदि 15 दिन में मांगें न मानी गईं, तो पांच मार्च से भीमताल में क्रमिक अनशन होगा। 20 मार्च से आमरण अनशन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.