जमशेदपुर, मई 16 -- प्रगति सरस्वती शिशु मंदिर साधुडेरा बिरसा नगर में पढ़ने वाले दर्जनों बच्चों को फीस नहीं जमा करने पर शुक्रवार को धूप में खड़ा कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर संबंधित बच्चों के अभिभावकों ने डीसी ऑफिस पहुंचकर उपायुक्त अनन्य मित्तल से शिकायत की। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन री एडमिशन के नाम पर शुल्क वसूली करना चाह रहा है। वह सभी कमजोर आय वर्ग के लोग हैं और इस खर्च को उठाने में असमर्थ हैं। इसलिए वे स्कूल के कहने पर फीस जमा नहीं कर सके। चूंकि अभी स्कूल में परीक्षा शुरू हो गई है, इसलिए फीस जमा नहीं करने वाले बच्चों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जा रहा। यही नहीं, उन्हें चिलचिलाती धूप में खड़ा कर दिया जा रहा। इसकी वजह से बच्चे परेशान हो गए हैं। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की। उपायुक्त ने तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.