उरई, फरवरी 21 -- कालपी। संवाददाता कालपी नगर के राजेपुरा क्षेत्र निवासी मो. रजा ने नगर स्थित एक इंटर इंटर कॉलेज के प्रबंधक पर कक्षा 12 की छात्रा को फीस के विवाद में परीक्षा से वंचित करने तथा अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने तहसील समाधान दिवस अधिकारी, कालपी को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार उनकी बहन इरम खान एक इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण निर्धारित समय पर पूरी फीस जमा नहीं हो सकी। शिकायत में कहा गया है कि परिवार ने विद्यालय प्रशासन से आधी फीस तत्काल जमा करने और शेष राशि जमा करने के लिए कुछ समय देने का अनुरोध किया था। आरोप है कि इस अनुरोध पर विद्यालय के प्रबंधक ने न केवल समय देने से इंकार कर दिया, ब...